Ashes 2023 (2-2)
Ashes 2023 Series Result 2-2 But Australia Retain the Ashes.

एशेज 2023 2-2 से बराबर हो गयी हे। एशेज का आखिरी टेस्ट एक ऐसा टेस्ट बना जिसके बारे में अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी.Ashes 2023
चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया जब लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो चौथे दिन वार्नर और ख्वाजा की शानदार शुरुआत के बाद पांचवें दिन दोनों बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए और मर्नुस लबुशेन भी जल्दी आउट हो गए मगर उसके बाद स्टीव स्मिथ और हेड ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला और लंच तक 238 रन 3 विकेट पर बना लिए थे।
लंच के बाद.
लंच के बाद जैसे ही टीम्स ग्राउंड पे आयीं उसी समय बारिश हो गयी और मैच रुक गया उस वक़्त ऑस्ट्रेलिया को 146 रन चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे। उस समय हर तरीके से ऑस्ट्रेलिया ही एशेज जीता हुआ लग रहा था, क्यू की अगर मैच नहीं होता तो Ashes 2023 ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत जाता और अगर मैच होता तो ऑस्ट्रेलिया टारगेट पूरा करता हुआ दिख रहा था और एशेज 3-1 होती दिख रही थी ( और फिर चाय का समय हो गया )

चाय के बाद.
मगर जब चाय के बाद बारिश रुकी और ऑस्ट्रेलिया खेलने आया तब भी स्मिथ और हेड ने अच्छी शुरुआत दी मगर हेड के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ा गयी हुए देखते ही ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट हो गए, 264 पर 3 और 275 पर 7, सिर्फ 11 रन पर 4 विकेट गिर जाने से मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल गया, क्रिस वॉक्स और मोईन अली ने शानदार बोलिंग की और इंग्लैंड की वापसी कराई बाद में कम्मिंस, केरी और मर्फी ने कोशिश की मगर ऑस्ट्रेलिया 334 रन्स पर आउट हो गयी और 49 रन्स से इंग्लैंड ने मैच जीत के सीरीज बराबर की लेकिन एशेज के लिए उसे अभी और इंतज़ार करना होगा।
उस्मान ख्वाजा 72, वार्नर 60 और स्मिथ ने 54 रन्स बनाये
इंग्लैंड की तरफ से वॉक्स ने 4 और मोईन अली ने 3 विकेट लिए

ब्रॉडी की इतिहासिक विदाई Ashes 2023.
इंग्लैंड की तरफ से जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर की आखरी बॉल खेली तो उसपे छक्का लगाया और उन्होंने अपनी आखिरी बॉल पर केरी का विकेट लिया और उसी विकेट से इंग्लैंड ने मैच जीता जाते जाते एशेज को बराबर कर गए , कहीं न कहीं उनको ये मलाल ज़रूर होगा के वो जीत नहीं पाए मगर वो सीरीज हर कर भी नहीं गए।

मेन ऑफ़ दी मैच क्रिस वॉक्स (Chris Woakes) बने
प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज क्रिस वॉक्स (Chris Woakes) और मिचेल स्टार्क (Mitchel Starc) बने।
मोईन अली फिर टेस्ट से रिटायर.
मैच के बाद मोईन अली ने एक बार फिर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और उन्होंने कहा की अब अगर सटॉक्सी ने उन्हें मैसेज किया तो वो उसे डिलीट कर देंगे।
याद रहे मोईन अली ने एशेज की वजह से अपना रिटायरमेंट किया था।

ये एक बहुत अच्छी एशेज रही दोनों टीम्स बहुत मज़बूत थी और हर मैच में हर एक दिन और हर एक सत्र में कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला, जो की टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा हे और टेस्ट क्रिकेट अभी ज़िंदा हे।
अगली एशेज ऑस्ट्रेलिया में 2025 में ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी और उम्मीद करते हे एक और शनदार सीरीज हमें देखने को मिलेगी।