Asia Cup Final 2023
Siraj destroy Sri Lanka at Asia cup final.

एशिया कप 2023 का फाइनल (Asia Cup Final) भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितम्बर को कोलंबो में खेला गया।
एक ऐसा एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) जो इतिहास में दो तरह से याद किया जायेगा एक तो बदमज़ा मैच,दर्शक जैसा मैच उम्मीद करते हैं उस हिसाब से मैच अच्छा नहीं हुआ दूसरा मोहम्मद सिराज की शानदार बॉलिंग से जिन्होंने ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए और श्रीलंका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया एक ही ओवर में 4 विकेट ले के श्रीलंका को मैच में वही हरा दिया था।

एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और सिराज ने अपनी बॉलिंग से उस फैसले को एक सबसे ख़राब फैसला साबित कर दिया, श्रीलंका ने अपना पहला विकेट बुमराह के हाथों गँवा दिया था मगर उसके बाद सिराज के तूफ़ान ने श्रीलंका के 12 रन पर 6 विकेट कर दिए थे उसके बाद कुसल मेंडिस ने 17 और दूषण हेमांथा ने 13 रन की पारी खेल कर लंका को जैसे तैसे 50 रन तक पोहचा दिया, श्रीलंका 50 पर आल आउट हुआ और भारत की तरफ से सिराज ने 6 हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए।
जवाब में भारत जब खेलने आया तो सिर्फ एक औपचारिकता ही बाक़ी थी जो भारत ने 6.1 ओवर में पूरा कर लिया ईशान किशन 23 और गिल ने 27 रन बनाये और 10 विकेट से मैच जीत कर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद सिराज को मेन ऑफ़ दी मैच दिया गया और उन्होंने अपनी जीती हुई रक़म श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ के नाम कर दी जिन्होंने पूरे एशिया कप के तक़रीबन हर मैच में ग्राउंड पर बहुत मेहनत की, पूरे एशिया कप में कोलम्बो में बारिश का साया रहा हर मैच में ग्राउंड स्टाफ को बारिश की वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ी।
मेन ऑफ़ दी मैच: मोहम्मद सिराज
मेन ऑफ़ दी सीरीज : कुलदीप यादव
Pingback: Asia Cup Final 2023 - Sportspy
Pingback: ICC World Cup Start 5th October 2023 - Sportspy