Easy Win for Pakistan
Pacers made Easy win for Pakistan against Bangladesh

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया सुपर 4 का पहले मैच आसानी (Easy Win) से जीत लिया।बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और उसका ये फैसला सह साबित नहीं हुआ दुसरे ओवर की पहली बॉल पर मेहंदी हसन 0 पर आउट हो गए और उसके बाद लिटन दास भी जल्दी आउट हो गए और बांग्लादेश के 47 रन पर 4 विकेट हो जाने से बांग्लादेश मैच में पीछे हो गया.
मगर उसके बाद कप्तान शकिबुल हसन 53 और मुश्फिकुर रहीम 64 ने 100 रन की पार्टनरशिप की और 147 पर पांचवा विकेट गिरा उसके बाद बांग्लादेश को संभलने का मौक़ा नहीं मिला और पूरी टीम 193 पर आल आउट हो गयी।
हरिस रउफ ने 4 और नसीम शाह ने 3 विकेट लिए.

जवाब में पाकिस्तान ने अछि शुरुआत की और सिर्फ 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए । इमाम उल हक़ ने 78 और मोहम्मद रिज़वान ने 63 रन की शानदार पारी खेली
बांग्लादेश की तरफ से फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही और उनके दो रिवियु भी जल्दी ख़राब हुए हालाँकि वो दोनों रिवियु बिलकुल क़रीबी मामला था।
बांग्लादेश की तरफ से कोई भी बॉलर कमाल नहीं कर सका अब पाकिस्तान इस जीत के साथ टॉप पर हे और बांग्लादेश को अब दोनों मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान के लिए ये मैच एक आसान जीत (Easy Win) की तरह रहा।
मेन ऑफ़ दी मैच: हरिस रउफ
Pingback: Sri Lanka vs Bangladesh Super 4 - Sportspy