Rain Wiped Out India vs Pakistan Match
Due to heavy rain India vs Pakistan Match Abandoned

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच पालेकेले (श्रीलंका) में खेला गया मैच बारिश में धूल गया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और भारत की शुरआत अच्छी नहीं रही शाहीन अफरीदी और हरिस रउफ ने 2-2 विकेट लेकर भारत के 66 रन पर 4 विकेट कर दिए थे मगर उसके बाद ईशान किशन 82 और हार्दिक पंड्या 87 ने पांचवे विकेट क लिए 138 रन जोड़े और भारत को एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ाया 204 के स्कोर पर ईशान किशन आउट हुए और उसके बाद एक के बाद एक सब आउट होना शुरू हो गए आखिर में बुमराह ने किफायती 16 रन बनाये।

एक समय लग रहा था जैसे भारत कम स्कोर पर आउट हो जायेगा मगर ईशान और हार्दिक की बदौलत भारत एक सम्मानजनक और फाइटिंग टोटल की तरफ पोहुंच गया, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा की हार्दिक और ईशान अपने शतक पुरे नहीं कर सके मगर उन्होंने जिस तरह एक मिडिल आर्डर के रूप में अपने आप को पेश किया वो कबीले तारीफ था।
पाकिस्तान की तरफ से सारे फ़ास्ट बॉलरस ने अच्छी बॉलिंग की शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 देकर 4 विकेट लिए, हरिस रउफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट लिए।
पाकिस्तान की तरफ से किसी भी स्पिनर को विकेट नहीं मिला,उसके बाद आयी बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया और मैच को रद्द करना पड़ा, दोनों टीम्स (India vs Pakistan) को एक एक पॉइंट से गुज़ारा करना पढ़ा और पाकिस्तान इसी के साथ सुपर 4 में क्वालीफाई कर गया हे क्यों की उसके पास पहले से दो पॉइंटस थे। अब भारत को क्वालीफाई करने के लिए नेपाल से जीतना होगा।
अगर भारत क्वालीफाई करता हे तो भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मैच सुपर 4 में देखने को मिलेगा उम्मीद करते हैं की अब कोई बारिश मैच में बाधा ना डाले और फंस को एक सहनदार और नतीजे वाला मैच देखने को मिले।